छठ महापर्व की तैयारियों का विधायक सुशील सिंह ने किया निरीक्षण
धानापुर। छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने शुक्रवार को धानापुर के नरौली घाट दशमी पोखरा सहित आसपास के गांव में स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट और तालाब पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
धानापुर, चंदौली

5:40 PM, Nov 13, 2026

विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने घाट पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Advertisement
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, रमेश यादव, अरविंद मिश्रा, आशुतोष मिंटू और गोपाल बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।