विधायक सुशील सिंह ने चार पम्प कैनालो का किया निरीक्षण
उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को धान की खेती के लिए पानी की अति आवश्यकता है। इसको देखते हुए पंपों को पूरी क्षमता से चलाने की जरूरत है। ताकि किसानों को नहरों के टेल तक पानी पहुंच जाए।किसानों का खेती ही उनकी पूंजी है।किसानों के हित के लिए नहरों में पानी पूरी क्षमता के साथ छोड़ा जाए।नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने में कोई समस्या हो तो उसे तत्काल दूर किया जाए।
चंदौली

8:32 PM, August 2, 2025

सिंचाई अधिकारियों को पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने का दिया निर्देश
धीना। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को विधानसभा के चार पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया। इसमें चारी, चिरईगांव, मुडडा, धनाईतपुर पंप कैनाल शामिल रहे।इस दौरान अधिकारियों से सभी पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाकर नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया।ताकि धान की रोपाई में किसानों को पानी की समस्या न हो सके।
Advertisement

उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को धान की खेती के लिए पानी की अति आवश्यकता है। इसको देखते हुए पंपों को पूरी क्षमता से चलाने की जरूरत है। ताकि किसानों को नहरों के टेल तक पानी पहुंच जाए।किसानों का खेती ही उनकी पूंजी है।किसानों के हित के लिए नहरों में पानी पूरी क्षमता के साथ छोड़ा जाए।नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने में कोई समस्या हो तो उसे तत्काल दूर किया जाए।किसान हित में कोई भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई तय है।पानी को लेकर कोई भी बहाना नहीं चलेगा।सरकार किसानों के समस्याओं के निदान के लिए हमेशा अग्रसर है।किसानों के धान की नर्सरी के लिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।ताकि किसानों को खेती कार्य के लिए पानी की समस्या नहीं हो सके।खेती के स्वर्णिम समय में खेतों में पानी पहुंचाना बहुत जरूरी है।इस मौके पर अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार, सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव, अखिलेश कुमार, अनिल यादव, मृत्युंजय सिंह दीपू, विपिन राय, संतोष सिंह,संग्राम तिवारी, बाला तिवारी,रामजी सिंह, संतोष यादव, नंदू बारी आदि रहे।