नरौली में श्री श्री 1008 लोकाराम बाबा स्थल का विधायक सुशील सिंह ने किया लोकार्पण
नरौली में स्थित श्री श्री 1008 लोकाराम बाबा स्थल के सुंदरीकरण एवं कायाकल्प कार्य का लोकार्पण विधायक सुशील सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया। लोकार्पण से पूर्व विधायक ने बाबा लोकाराम जी के दर्शन-पूजन किए, तत्पश्चात नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
चंदौली

6:55 PM, May 3, 2026
धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र के ग्राम नरौली में स्थित श्री श्री 1008 लोकाराम बाबा स्थल के सुंदरीकरण एवं कायाकल्प कार्य का लोकार्पण विधायक सुशील सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया। लोकार्पण से पहले विधायक ने बाबा लोकाराम जी के दर्शन-पूजन किए, तत्पश्चात नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सरकार सांस्कृतिक और आस्था के केंद्रों के संरक्षण एवं विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस स्थल के सुंदरीकरण से अब यह स्थान एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामवासियों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने विधायक का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया।
इस मौके पर अजय सिंह (ब्लॉक प्रमुख), कमलाकांत मिश्रा, परशुराम निषाद, रामजी कुशवाहा (प्रधान), मुरारी निषाद, राधेश्याम निषाद, सुमंत निषाद, श्यामलाल बर्मन, सुरेश निषाद, राजनारायण गिरी, गोपाल बिंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
