विधायक सुशील सिंह ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगुतरगढ़ का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश
धानापुर। क्षेत्र के हिंगुटरगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा चिकित्सकीय सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया।विधायक ने अस्पताल परिसर, ओपीडी कक्ष, वार्ड, दवा वितरण काउंटर और शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिका
धानापुर, चंदौली

5:17 PM, Mar 23, 2026
धानापुर। क्षेत्र के हिंगुटरगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा चिकित्सकीय सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया।विधायक ने अस्पताल परिसर, ओपीडी कक्ष, वार्ड, दवा वितरण काउंटर और शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर और समयबद्ध इलाज मिलना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ मरीजों ने सेवाओं पर संतोष जताया, जबकि कुछ ने दवा उपलब्धता और साफ-सफाई को लेकर शिकायतें भी रखीं, जिस पर विधायक ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।विधायक सुशील सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि आम जनता का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर बना रहे।
Advertisement
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्य में लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक के इस निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
