धान की रोपाई के बीच सक्रिय हुए विधायक सुशील सिंह, असना टेल व जलालपुर माइनर का किया निरीक्षण
धान की रोपाई के पीक सीजन में नरवन क्षेत्र के किसानों को नहरों में पानी की कमी से हो रही परेशानी को देखते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को असना टेल एवं जलालपुर माइनर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए पंप कैनाल को पूरी क्षमता से संचालित कराने की मांग रखी।
चंदौली

6:55 PM, Jul 23, 2026
धीना (चंदौली)। धान की रोपाई के पीक सीजन में नरवन क्षेत्र के किसानों को नहरों में पानी की कमी से हो रही परेशानी को देखते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को असना टेल एवं जलालपुर माइनर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए पंप कैनाल को पूरी क्षमता से संचालित कराने की मांग रखी।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पंप कैनालों को उनकी पूर्ण क्षमता से चलाकर नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए, ताकि धान की रोपाई के लिए किसानों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि वर्तमान समय किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और धान की खेती के लिए पर्याप्त सिंचाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसानों की खेती ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Advertisement
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नहरों में पानी छोड़ने में किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। किसान हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। धान की नर्सरी और रोपाई के इस महत्वपूर्ण समय में खेतों तक समय पर पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे किसानों की खेती प्रभावित न हो।
— जनपद न्यूज टाइम्स
