अमर शहीद कुलदीप मौर्य को विधायक ने दी श्रद्धांजलि
धानापुर। ब्लॉक क्षेत्र के पूरा चेता दूबे गांव में अमर शहीद कुलदीप मौर्य की प्रतिमा पर विधायक सुशील सिंह ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। कुलदीप मौर्य भारतीय सेना में कार्यरत थे और युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।
धानापुर, चंदौली

7:06 PM, Sep 6, 2026
धानापुर। ब्लॉक क्षेत्र के पूरा चेता दूबे गांव में अमर शहीद कुलदीप मौर्य की प्रतिमा पर विधायक सुशील सिंह ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। कुलदीप मौर्य भारतीय सेना में कार्यरत थे और युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का त्याग देश की अमूल्य धरोहर है। शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज और युवाओं को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देने वाला है।
Advertisement
उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि शहीद कुलदीप मौर्य के परिवार के साथ उनका सहयोग हमेशा बना रहेगा।
इस दौरान आनंद सिंह, सत्यवान मौर्य, रमेश द्विवेदी, राणा प्रताप सिंह, दिलीप मौर्य, सुरेश मौर्य, प्रेमनाथ दुबे, नंदन दुबे और राधेश्याम मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मौर्य ने किया।