जन चौपाल में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
धानापुर। विकासखंड धानापुर की ग्राम सभा महेशी में शुक्रवार को जन चौपाल एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
धानापुर, चंदौली

5:21 PM, Sep 11, 2026
धानापुर। विकासखंड धानापुर की ग्राम सभा महेशी में शुक्रवार को जन चौपाल एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जन चौपाल में खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज, विद्युत, बाल विकास, कृषि और मिशन शक्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क, आवास, पेंशन, राशन, बिजली, कृषि समेत विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।
विधायक सुशील सिंह ने ग्राम सभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकता है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। ग्रामीणों की ओर से किए गए स्वागत के लिए विधायक ने आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
जन चौपाल के बाद विधायक ने ग्राम सभा महेशी में क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए गए पांच विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रदीप सिंह प्रधान प्रतिनिधि, घनश्याम मिश्रा, धरणीधर मिश्रा, वैद्य हीरामन कनौजिया, रामजन्म गोंड, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, राजू गुप्ता, डॉ. नंद कुमार मौर्य, विद्युत विभाग के एसडीओ सुधीर कुमार, एडीओ समाज कल्याण सौरभ यादव, एडीओ आईएसबी/आजीविका मिशन समूह मनोज सिंह, एडीओ कृषि राम विजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल बिंद ने किया।
