जन चौपाल में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश
धानापुर। विकासखंड धानापुर की ग्राम सभा रमरेपुर और विरना में सोमवार को जन चौपाल एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
चंदौली

5:23 PM, Sep 21, 2026
विरना में पूर्वांचल विकास निधि से कराए गए कार्य का विधायक ने किया लोकार्पण
धानापुर। विकासखंड धानापुर की ग्राम सभा रमरेपुर और विरना में सोमवार को जन चौपाल एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जन चौपाल में खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज, विद्युत, बाल विकास, कृषि और मिशन शक्ति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क, आवास, पेंशन, राशन, कृषि और विद्युत सहित अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
Advertisement
विधायक ने ग्राम सभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जन चौपाल के बाद विधायक ने ग्राम सभा विरना में पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) से कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों में उत्साह रहा। विधायक ने ग्रामीणों के स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, जेपी रावत, रमेश द्विवेदी, गोपाल बिंद, विनोद सिंह, रमेश विश्वकर्मा, अंबिका मौर्या, विक्की मौर्या, रमेश यादव (बबलू), सौरभ यादव एडीओ समाज कल्याण, मनोज सिंह एडीओ आईएसबी/आजीविका मिशन समूह, राम विजय यादव एडीओ कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
