जन चौपाल में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश
धानापुर। विकासखंड धानापुर की ग्राम सभा आलमखातोपुर व ग्राम विशुनपुर खुर्द में रविवार को जन चौपाल एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
चंदौली

4:03 AM, Sep 14, 2026
धानापुर। विकासखंड धानापुर की ग्राम सभा आलमखातोपुर व ग्राम विशुनपुर खुर्द में रविवार को जन चौपाल एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जन चौपाल में खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज, विद्युत, मिशन बाल विकास, कृषि एवं मिशन शक्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन, कृषि तथा अन्य जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकता है। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी कराया गया।
इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने ग्राम सभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। विधायक ने कहा कि वह जनता की सेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत के लिए उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
Advertisement
जन चौपाल के उपरांत विधायक ने ग्राम सभा आलमखातोपुर व ग्राम विशुनपुर खुर्द में विधायक निधि से विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में अजय सिंह प्रमुख, सुशील सिंह जनौली iराजेश सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष, श्रीराम तिवारी चंद्रभान मौर्य अजीत पांडे, सुदर्शन बिंद ,सुधीर कुमार एसडीओ विद्युत विभाग, सौरभ यादव एडीओ समाज कल्याण, मनोज सिंह एडीओ आईएसबी/आजीविका मिशन समूह, राम विजय यादव एडीओ कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जन चौपाल का संदेश यही रहा कि जब जनप्रतिनिधि और प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान करते हैं, तो शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है।
