बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक कैलाश आचार्य ने किया निरीक्षण, हरसंभव मदद का भरोसा
शहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश के बाद बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांवों जेंगुरी, केरायगांव, सवैया, पचपरा और धरौली का दौरा कर हालात का जायजा लिया। विधायक ने प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली।
चंदौली

4:50 PM, Sep 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश के बाद बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांवों जेंगुरी, केरायगांव, सवैया, पचपरा और धरौली का दौरा कर हालात का जायजा लिया। विधायक ने प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली।
विधायक ने बताया कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी खेतों से होते हुए कई स्थानों पर बस्तियों के करीब पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने धान की फसल को हुए नुकसान और पशुओं के लिए चारे की समस्या से विधायक को अवगत कराया। लगातार जलभराव के कारण धान की फसल बर्बाद होने की आशंका भी बढ़ गई है।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने उपजिलाधिकारी चकिया विकास मित्तल तथा जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग से टेलीफोन पर वार्ता कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने और उनकी हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने की भी बात कही।
इस दौरान चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, कानूनगो जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
