*दलहन और तिलहन की खेती करने के लिए विधायक ने किया प्रेरित
विकास खण्ड धानापुर के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत माननीय विधायक सैयदराजा श्री सुशील सिंह, ब्लाक प्रमुख श्री अजय सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में 76 किसानों को चना, मटर एवं सरसों का निःशुल्क बीज दिया गया। किसानों को सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक जी द्वारा किसानों को उन्नतशील खेती करने हेतु प्रेरित किया गया उनके द्वारा आह्वान किया गया कि जनपद में धान, गेहूँ के अलावा दलहनी एवं त
चंदौली

5:45 PM, Oct 1, 2026
*धानापुर में किसानों को मिले चना, मटर व सरसों के निःशुल्क बीज*
*कृषि विभाग में बीजों की बुकिंग जारी, सब्सिडी वाले बीजों के लिए किसान तुरंत करें पोर्टल पर आवेदन*
*चंदौली।
विकास खण्ड धानापुर के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत माननीय विधायक सैयदराजा श्री सुशील सिंह, ब्लाक प्रमुख श्री अजय सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में 76 किसानों को चना, मटर एवं सरसों का निःशुल्क बीज दिया गया। किसानों को सम्बोधित करते हुए माननीय विधायक जी द्वारा किसानों को उन्नतशील खेती करने हेतु प्रेरित किया गया उनके द्वारा आह्वान किया गया कि जनपद में धान, गेहूँ के अलावा दलहनी एवं तिलहनी फसलों को भी बढ़ावा दिया जाय।
Advertisement
माननीय विधायक सैयदराजा श्री सुशील सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए धान और गेहूँ की पारम्परिक खेती के साथ-साथ दलहनी व तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल एवं उत्पादन को बढ़ाना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत हमारा प्रयास है कि जनपद का प्रत्येक किसान उन्नतशील तकनीक को अंगीकृत कर और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की बुआई अपने खेतों पर समय से करें। धानापुर में किसानों को चना, मटर और सरसों के मिनी किट का निःशुल्क वितरण इसी दिशा में एक कदम है। मैं जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील करता हूँ कि वे दलहन और तिलहन की खेती अपनाएँ और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने कृषि उत्पादन को समृद्ध बनाएँ।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि गेहूँ 48120 पैकेट (20 किग्रा), चना 1538 पैकट (16 किग्रा), मटर 25 पैकेट (20 किग्रा), मसूर 1462 पैकेट (08 किग्रा) के लक्ष्य प्राप्त हुए। जिसे 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया जाना है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 80 प्रतिशत गेहूँ का, चना का 85 प्रतिशत, मटर का 116 प्रतिशत एवं मसूर की 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। अवशेष बुकिंग के लिए किसानों को agriculture.up.gov.in पोर्टल पर बुकिंग के लिए आह्वान किया गया। उन्होंने कहा निशुल्क बीज की बुकिंग शत प्रतिशत हो गई है जिसका वितरण सभी ब्लाकों में किसानों को निशुल्क वितरण कराया जा रहा है। इसके अलावा 50 प्रतिशत अनुदान वाले बीज भी 80 प्रतिशत के पास पहुंच गया है। किसान भाइयों से अनुरोध है की कृपया अपनी बुकिंग समय से कराकर लाभ प्राप्त करें। रमेश सिंह विपिन कु० सिंह, जम प्रकाश सिंह, कमला यादव, सूर्य प्रकाश द्वारिका सिंह, बेचन,अजीत सिंह, आनंद प्रकाश, अवसार अहमद सहित अन्य किसानों में वितरण किया गया।
बीज वितरण के समय कृषि विभाग से सहायक विकास अधिकारी कृषि राम विजय, हरेंद्र, संजय, जितेन्द्र सहित सैकड़ो किसान एवं कृषि विभाग कर्मचारी उपस्थित थे।
