विधायक निधि से बनी सीसी रोड व नाली का विधायक ने किया लोकार्पण
शहाबगंज (चंदौली)। विकास क्षेत्र के खखड़ा गांव में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड एवं ह्यूम पाइप से नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण शनिवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर किया। निर्माण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई।
शहाबगंज, चंदौली

2:11 PM, Sep 5, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। विकास क्षेत्र के खखड़ा गांव में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड एवं ह्यूम पाइप से नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण शनिवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर किया। निर्माण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई।
ग्रामीणों की मांग पर गांव में 148 मीटर लंबी सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया गया है। इस निर्माण कार्य पर लगभग 11.30 लाख रुपये की अनुमानित लागत आई है। सड़क और नाली का निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
Advertisement
लोकार्पण के दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रेम नारायण सिंह मंटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
