प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटवामाफी का विधायक ने किया औचक निरीक्षण
शहाबगंज। क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटवामाफी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. चन्द्र गुप्त सिंह तथा फार्मासिस्ट अखिलेश पाण्डेय अनुपस्थित मिले। विधायक ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. मोनिका केसरवानी से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
शहाबगंज, चंदौली

5:33 PM, Sep 19, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचिकित्सक व फार्मासिस्ट अनुपस्थित, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
शहाबगंज। क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटवामाफी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. चन्द्र गुप्त सिंह तथा फार्मासिस्ट अखिलेश पाण्डेय अनुपस्थित मिले। विधायक ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. मोनिका केसरवानी से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के नियमित रूप से नहीं आने को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि चिकित्सकों के समय से अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परितोष मिश्रा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार तथा चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों का धरना समाप्त कराया था।
Advertisement
इसके बाद विधायक कैलाश आचार्य ने अस्पताल पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अनुपस्थित मिले चिकित्सक व फार्मासिस्ट के संबंध में भी जानकारी ली गई।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।