आरओ प्लांट में बंधक मिली नाबालिग छात्रा, ताला तोड़कर पुलिस ने कराया मुक्त
शहाबगंज (चंदौली)। सेमरा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल से लौटने के बाद परचून का सामान लेने निकली नाबालिग छात्रा गांव स्थित आरओ प्लांट के अंदर हाथ-पैर बंधी हालत में मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्लांट का ताला तोड़कर छात्रा को मुक्त कराया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
शहाबगंज, चंदौली

7:21 PM, Sep 16, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। सेमरा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल से लौटने के बाद परचून का सामान लेने निकली नाबालिग छात्रा गांव स्थित आरओ प्लांट के अंदर हाथ-पैर बंधी हालत में मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्लांट का ताला तोड़कर छात्रा को मुक्त कराया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
परिजनों के मुताबिक, छात्रा बुधवार को स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद वह गांव की दुकान से परचून का सामान लेने के लिए निकली। काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के स्थानों पर खोजबीन के बाद परिजन आरओ प्लांट की ओर पहुंचे।
बताया गया कि प्लांट के अंदर से छात्रा के रोने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा बाहर से बंद था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां छात्रा हाथ-पैर बंधी हालत में मिली। पुलिस ने उसे बंधन से मुक्त कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Advertisement
दो युवकों पर बंधक बनाने का आरोप
पीड़िता के परिजनों ने गांव में आरओ प्लांट संचालित करने वाले जुबैर आलम और इकराम पर छात्रा को पकड़कर प्लांट के अंदर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने दोनों के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
