दिवंगत पूर्व विधायक राजेश बहेलिया के परिजनों से मिले राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा*
चकिया*। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने चकिया के दो बार विधायक रहे दिवंगत राजेश बहेलिया के पैतृक आवास मगरौर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख आभा बहेलिया एवं परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और शोक संवेदन
चकिया, चंदौली

2:25 PM, Oct 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स*परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत-अभिनंदन*
*चकिया*। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने चकिया के दो बार विधायक रहे दिवंगत राजेश बहेलिया के पैतृक आवास मगरौर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख आभा बहेलिया एवं परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और शोक संवेदना व्यक्त की।
राज्यमंत्री के आगमन पर सहदुल्लापुर तिराहे पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य एवं मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष सोनकर उमेश चौहान रवि गुप्ता निखिल सिंह बादल सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा नगर के विभूति नगर निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की।
Advertisement
इसके बाद वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा के आवास पहुंचे। यहां सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों की ओर से उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति महाराजा किला के अध्यक्ष सुनील मद्धेशिया के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।
सभासद मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, प्रमिला शुक्ला एवं अनीता शर्मा के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्य, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष कैलाश जायसवाल राघवेंद्र प्रताप सिंह नागेश पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं का सम्मान किया गया।
इस दौरान पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा राघवेंद्र प्रताप सिंह, नागेश पांडेय, विकास शर्मा, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, शैलेश चंद्र शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विश्वकर्मा उत्थान मंच के सदस्य एवं नगरवासी मौजूद रहे।
