चंदौली के प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बहादुरपुर, रतनपुर का किया गया स्थलीय निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर में स्थापित बाढ़ चौकी में आश्रय ले रहे लगभग 291 पीड़ितों से मिलकर हाल जानते हुये पूछा कि आप लोगों को राहत शिविर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उपस्थित लोगों ने बताया यहां पर हम लोगों के खाने पीने तथा दवा की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है हम सभी का अच्छे से ध्यान दिया जा रहा है। उनके द्वारा राहत सामग्री वितरण किया गया।
चंदौली

8:19 PM, August 5, 2025
बाढ़ चौकी में आश्रय ले रहे पीड़ितों से मिलकर हाल जाना तथा राहत सामग्री का किया वितरण।
चन्दौली।प्रदेश के ,समाज कल्याण,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग राज्य मंत्री

एवं प्रभारी मंत्री संजीव गोंड द्वारा जनपद के विकास खण्ड नियामताबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बहादुरपुर, रतनपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की देख भाल उनके खाने पीने की चीजों के साथ दवाएं सहित अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमियां नहीं आनी चाहिए। पशुओं को सुरक्षित स्थान पे रखा जाय तथा उनके चारे पानी की उत्तम व्यवस्था हो।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर में स्थापित बाढ़ चौकी में आश्रय ले रहे लगभग 291 पीड़ितों से मिलकर हाल जानते हुये पूछा कि आप लोगों को राहत शिविर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उपस्थित लोगों ने बताया यहां पर हम लोगों के खाने पीने तथा दवा की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है हम सभी का अच्छे से ध्यान दिया जा रहा है। उनके द्वारा राहत सामग्री वितरण किया गया।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार जिला प्रशासन द्वारा आप सभी लोगों की हर संभव मदद की जाएगी,आप लोगों को हर सम्भव कोशिश कर अपलोगो की मदद की जाएगी। इस आपदा में मिट्टी के गिर जाने के कारण बेघर हो गए है उन्हें चिन्हित कर सरकार द्वारा आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।रतनपुर में भी बाढ़ चौकी बनाने की बनाने की मांग पीड़ितों द्वारा की गई जिसपर प्रभारी मंत्री ने बाढ़ चौकी बनाने की बात जिलाधिकारी से कही गई। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल बाढ़ चौकी स्थापित कर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए।
विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल ने कहा कि इस विपत्ति के समय हम सबको मिलकर पीड़ितों की सहायता करने की जरूरत है।हमे जाती धर्म से आगे बढ़ कर पीड़ितों की सेवा जरूरी है।उन्होंने कहा कि हम सब लोग बिना किसी भेद भाव के इस आपदा में साथ मिलकर आप लोगों की मदद करेंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग,पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे,उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, पीडी डीआरडीए बी बी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।