अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, दो गंभीर
धीना। थाना क्षेत्र के डिग्गी गांव के पास धीना-अमड़ा मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि
धीना, धानापुर

8:04 PM, Oct 12, 2026
डिग्गी गांव के पास धीना-अमड़ा मार्ग पर हादसा, ट्रामा सेंटर वाराणसी में दोनों घायलों का चल रहा इलाज
धीना। थाना क्षेत्र के डिग्गी गांव के पास धीना-अमड़ा मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
मृतक की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी वीरेंद्र राम (50) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में गोलू (25) और सुमित (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तीनों रविवार देर रात अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिग्गी गांव के पास धीना-अमड़ा मार्ग पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर धीना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से तीनों को बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वीरेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलू और सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Advertisement
धीना थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि तीनों धानापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
