खेत के पानी में गिरने से अधेड़ की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका
धीना। थाना क्षेत्र के पिपरी ग्राम पंचायत के डीलिया गांव के पास शनिवार को साइकिल सवार अधेड़ की खेत में भरे पानी में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नई बाजार, थाना सकलडीहा निवासी देवमूरत यादव (40) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उन्हें मिर्गी आने की शिकायत थी। आशंका है कि दौरा पड़ने के कारण वह साइकिल से असंतुलित होकर पानी भरे खेत में गिर गए।
कमालपुर, चंदौली

7:57 AM, Aug 30, 2026
प्रवीण राय
जनपद न्यूज़ टाइम्सधीना। थाना क्षेत्र के पिपरी ग्राम पंचायत के डीलिया गांव के पास शनिवार को साइकिल सवार अधेड़ की खेत में भरे पानी में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नई बाजार, थाना सकलडीहा निवासी देवमूरत यादव (40) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उन्हें मिर्गी आने की शिकायत थी। आशंका है कि दौरा पड़ने के कारण वह साइकिल से असंतुलित होकर पानी भरे खेत में गिर गए।
जानकारी के अनुसार देवमूरत यादव शनिवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से नई बाजार स्थित घर से अपने ससुराल बभनियाव, कमालपुर जा रहे थे। डीलिया गांव के पास अचानक उनकी साइकिल असंतुलित हो गई और वह खेत में भरे पानी में मुंह के बल गिर गए।
आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कमालपुर चौकी प्रभारी जयकरण सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी।
Advertisement
मृतक के भाई देवेंद्र यादव ने बताया कि देवमूरत को मिर्गी आने की शिकायत थी। आशंका है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह साइकिल से असंतुलित होकर पानी भरे खेत में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान नई बाजार, थाना सकलडीहा निवासी देवमूरत यादव के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
