कट्टरता नहीं, मोहब्बत का पैगाम: बड़गांवा के ऑल इंडिया मुशायरे में गूंजी शायरी
शहाबगंज (चंदौली)। विकासखंड के बड़गांवा में सोमवार की रात आयोजित 9वें ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में अदब, शायरी और भाईचारे का शानदार संगम देखने को मिला। “एक शाम अलहाज हाजी अबू बकर सिद्दीकी साहब के नाम” समर्पित इस आयोजन में देशभर से आए शायरों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात से लेकर भोर तक बांधे रखा।
शहाबगंज, चंदौली

3:01 PM, Mar 24, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज (चंदौली)। विकासखंड के बड़गांवा में सोमवार की रात आयोजित 9वें ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में अदब, शायरी और भाईचारे का शानदार संगम देखने को मिला। “एक शाम अलहाज हाजी अबू बकर सिद्दीकी साहब के नाम” समर्पित इस आयोजन में देशभर से आए शायरों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात से लेकर भोर तक बांधे रखा।
कार्यक्रम की सदारत हमीदुल्ला अंसारी ने की। कन्वीनर अशरफ जमाल खान व को-कन्वीनर मुश्ताक अहमद ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। सरपरस्त अब्दुल कय्यूम खां उर्फ ‘कम्मू’ की देखरेख में आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।
मेहमान-ए-खुसूसी के रूप में चेयरमैन चकिया गौरव श्रीवास्तव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट व समाजसेवी शाहनवाज अहमद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा मकसूद आलम, अनिल कुमार केशरी, टोनी खरवार समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मुशायरे में शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया। प्रतिभा यादव ने
“पलकों पर कोई ख्वाब सजा कर तो देखिए…”
Advertisement
पेश कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं गुफरान ‘चुलबुल’ ने अपने खास अंदाज से श्रोताओं को गुदगुदाया और महफिल को जीवंत बनाए रखा। अन्य शायरों ने भी शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
हल्की बारिश के बावजूद श्रोताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग भोर तक डटे रहे। हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से पूरा माहौल गूंजता रहा।
आयोजकों ने बताया कि बैनुल अकवामी शायर अतीक अंजुम किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।