राष्ट्रीय पोषण माह में गूंजा स्वस्थ मां-स्वस्थ बच्चे का संदेश*
शहाबगंज* (चंदौली)। कुपोषण के खिलाफ जनजागरूकता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज परिसर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड
शहाबगंज, चंदौली

3:29 PM, Sep 28, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स*सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन, चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन*
*शहाबगंज* (चंदौली)। कुपोषण के खिलाफ जनजागरूकता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज परिसर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य केवल पौष्टिक भोजन की जानकारी देना नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए परिवार एवं समाज को जागरूक करना है। कार्यक्रम में इसी संदेश को प्रमुखता से रखते हुए संतुलित आहार, स्वच्छता, मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के शारीरिक विकास और कुपोषण से बचाव पर विशेष जोर दिया गया।
आयोजन के दौरान चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराते हुए उन्हें गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं छह माह की आयु पूरी कर चुके तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके अलावा लगभग तीन वर्ष आयु वर्ग के तीन स्वस्थ बच्चों को हेल्दी बेबी के रूप में प्रोत्साहित किया गया।
स्वास्थ्य मेले में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण समेत उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों और महिलाओं के पोषण को लेकर जागरूक किया तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार को दैनिक भोजन में शामिल करने पर जोर दिया।
Advertisement
भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने कहा कि “राष्ट्रीय पोषण माह हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि कोई बच्चा कुपोषण का शिकार न हो और हर गर्भवती महिला को बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। स्वस्थ मां ही स्वस्थ पीढ़ी की नींव रखती है। पोषण के प्रति जागरूकता को हर घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए परिवारों के साथ-साथ आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग और समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम में डॉ. जेपी गुप्ता, सीडीपीओ आनंद सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्वेता सोनकर, स्वाति सिंह, लीलावती देवी, अमित गुप्ता, हरिद्वार, सरवन कुमार, मुकेश सुमन,सत्यपाल, गीता गुप्ता, स्नेहलता ,उषा, लक्ष्मीना देवी, पुष्पावती, अनुप्रिया, कंचन, राजेश सिंह, राम सुचित दुबे, राजकुमार समेत स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे
