बौद्ध महोत्सव में गूंजा शिक्षा और संविधान की रक्षा का संदेश
शहाबगंज।क्षेत्र के बुद्ध की गुफा,घुरहूपुर की पहाड़ी पर रविवार को बौद्ध महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महोत्सव में भगवान बुद्ध के विचारों,शिक्षा के महत्व और सामाजिक जागरूकता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।महोत्सव के मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि समाज और व्यक्ति के विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। उन्होंने कहा कि ज
शहाबगंज, चंदौली

5:28 PM, Oct 25, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्ससांसद छोटे लाल खरवार ने बुद्ध की गुफा पर बड़ी लाइट लगाने की घोषणा की
शहाबगंज।क्षेत्र के बुद्ध की गुफा,घुरहूपुर की पहाड़ी पर रविवार को बौद्ध महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महोत्सव में भगवान बुद्ध के विचारों,शिक्षा के महत्व और सामाजिक जागरूकता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।महोत्सव के मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि समाज और व्यक्ति के विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। उन्होंने कहा कि जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे,तब तक आगे बढ़ना मुश्किल है। शिक्षा ही समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का माध्यम है।
सांसद ने अपने संबोधन में भाजपा पर भी निशाना साधा।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता झूठे वादों के सहारे सत्ता में आए हैं और संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने लोगों से सजग और जागरूक रहने की अपील की।
इस दौरान सांसद ने बुद्ध की गुफा स्थल पर बड़ी लाइट लगाने की घोषणा भी की,जिससे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल की सुंदरता और पहचान को और बेहतर किया जा सके।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड.पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू.सुधाकर कुशवाहा,मुश्ताक अहमद,भंते चंदन,झारखंडे राजभर,अश्वनी सोनकर,दशरथ सोनकर टोनी खरवार,धम्म ज्योति और धम्म चक्रधारी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।महोत्सव की अध्यक्षता आनंद प्रकाश पांडे ने संचालन श्रीकांत सिंह ने किया।
Advertisement
*बौद्ध महोत्सव में मेले सा दिखा नजारा,चाट-पकौड़ी और जलेबी की दुकानों पर उमड़ी भीड़*
शहाबगंज।बुद्ध की गुफा घुरहूपुर की पहाड़ी पर आयोजित बौद्ध महोत्सव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मेले जैसा माहौल देखने को मिला।महोत्सव में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लेने के साथ-साथ खान-पान और खरीदारी का भी जमकर लुत्फ उठाया।चाट-पकौड़ी, गुड़हिया और गरमा-गरम जलेबी की दुकानों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही।बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।वहीं,खिलौनों की दुकानों पर भी बच्चों की भीड़ आकर्षण का केंद्र रही।
महोत्सव स्थल पर उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।बौद्ध महोत्सव ने धार्मिक आयोजन के साथ-साथ स्थानीय मेले का भी रंग बिखेर दिया।
