बेटियों की सुरक्षा का दिया संदेश
शहाबगंज(चन्दौली)।महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत अनूठी पहल की। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई भव्य जागरूकता झांकी ने थाने परिषद से निकाल कर चकिया के लिए रवाना हुआ महिला सुरक्षा का संदेश बुलंद किया। झांकी में पुलिस की कार्यशैली और एंटी रोमियो अभियान का सजीव चित्रण कर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों
shahabganj, chandauli

5:38 PM, Oct 20, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्स*थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली जागरूकता झांकी*
शहाबगंज(चन्दौली)।महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत अनूठी पहल की। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई भव्य जागरूकता झांकी ने थाने परिषद से निकाल कर चकिया के लिए रवाना हुआ महिला सुरक्षा का संदेश बुलंद किया। झांकी में पुलिस की कार्यशैली और एंटी रोमियो अभियान का सजीव चित्रण कर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
झांकी में रोली ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाई, जबकि ऋषि ने एंटी रोमियो टीम के सदस्य के रूप में मनचलों के खिलाफ कार्रवाई का चित्रण किया। जानवी दुबे ने शिक्षिका और महिला कांस्टेबल खुश्बू यादव ने चिकित्सक की भूमिका निभाकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाया। महिला कांस्टेबल नीतू भारती ने हेल्प डेस्क की सहभागिता निभाई।
थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सजग है। समाज के लोगों को भी इस अभियान में सहयोग करना चाहिए, ताकि प्रत्येक बेटी भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सके और महिलाएं सम्मान के साथ जीवन जी सकें।
Advertisement
झांकी के दौरान 'सुरक्षित समाज, सशक्त नारी, सशक्त भारत', 'बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता' और सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव,उपनिरीक्षक कमलाकांत यादव रणजीत, गौरीशंकर यादव इरशाद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
