मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, बढ़ाया उत्साह*
शहाबगंज। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खरौझा में गुरुवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना और उनमें आगे बढ़ने की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यालय की ओर से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, कॉपी, पेन तथा बॉटल देकर सम्मानित किया गया।
शहाबगंज, चंदौली

4:20 PM, Apr 2, 2026

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अवनीश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अध्यापक दिलीप कुमार, नसीम अहमद, प्रेमलता यादव, श्रीराम पाण्डेय , बलवंत, अभिभावक मराछी देवी, विनोद प्रजापति, रंजना देवी, साधना, श्यामकुमारी, राजू और महेश कुमार प्रमुख रहे।
Advertisement
कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक दिलीप कुमार ने किया।