किसानों की मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष शतीष चौहान ने गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान को सौंपा। सीओ अजीत सिंह चौहान किसान नेता के गांव भैंसासुर पहुंचे थे, जहां किसान नेता ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
शहाबगंज, चंदौली

6:22 PM, Aug 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष शतीष चौहान ने गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान को सौंपा। सीओ अजीत सिंह चौहान किसान नेता के गांव भैंसासुर पहुंचे थे, जहां किसान नेता ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन के माध्यम से किसान नेता ने कहा कि दिल्ली में किसानों ने ऐतिहासिक आंदोलन किया था। आंदोलन के दबाव में केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से किसानों की कई मांगों को लेकर लिखित आश्वासन दिया गया था। इनमें फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी, किसानों की ऋण माफी तथा बिजली के निजीकरण पर रोक सहित कई प्रमुख मांगें शामिल थीं। किसान नेता का आरोप है कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद अब तक इन मांगों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने के बजाय सरकार ऐसे फैसले ले रही है, जिससे कृषि क्षेत्र और किसान प्रभावित हो सकते हैं। किसान नेता ने अमेरिका के दबाव में मुक्त व्यापार समझौता करने सहित विभिन्न मुद्दों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर सरकार को स्पष्ट नीति बनाकर किसानों को राहत देनी चाहिए।
Advertisement
ज्ञापन में एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की ऋण माफी, बिजली के निजीकरण पर रोक सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेता ने राष्ट्रपति से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की।
इस अवसर पर भोलई चौहान, विश्वकर्मा, फुलचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
