मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत शहीद हीरा सिंह पीजी कॉलेज धानापुर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने दोनों हाथों पर विभिन्न आकृतियों को उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें मां दुर्गा, शिव-पार्वती, गणपति बप्पा और ब्राइडल मेहंदी जैसी सुंदर आकृतियाँ शामिल रहीं।
धानापुर, चंदौली

4:55 PM, Sep 23, 2025

डेस्क
जनपद न्यूज़ टाइम्सछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतिभा का किया प्रदर्शन, सराहा गया रचनात्मकता

धानापुर (चंदौली)। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत सांस्कृतिक सप्ताह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब द्वारा सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
छात्राओं में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपने दोनों हाथों पर विभिन्न आकृतियों को उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें मां दुर्गा, शिव-पार्वती, गणपति बप्पा और ब्राइडल मेहंदी जैसी सुंदर आकृतियाँ शामिल रहीं।

छात्राओं ने एक-दूसरे को मेहंदी लगाते हुए उत्साह और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।
Advertisement
निर्णायक मंडल ने की सराहना
इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती पूनम निर्मल, डॉ. रीना सिंह और डॉ. लल्लन भारती ने निभाई। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों की मेहनत और कलात्मकता की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. नौशाद अहमद रहे। आयोजन में रोवर्स-रेंजर्स इकाई के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहयोग किया, जिनमें मुख्य रूप से प्रकाश, रूबी, साहिन, रेनु, अंजलि, संजना, पटेल अजितेश, आंचल, शशि और दिनेश शामिल रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भी डॉ. नौशाद अहमद ने किया।