स्वजनगणना को लेकर ब्लॉक सभागार में हुई बैठक
शहाबगंज (चंदौली)। स्वजनगणना को लेकर शुक्रवार को विकासखंड शहाबगंज के ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से संबंधित तैयारियों, कार्यों के संचालन और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वजनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शहाबगंज, चंदौली

3:11 PM, Nov 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सस्वजनगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
शहाबगंज (चंदौली)। स्वजनगणना को लेकर शुक्रवार को विकासखंड शहाबगंज के ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से संबंधित तैयारियों, कार्यों के संचालन और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वजनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक का आयोजन दो स्तरों पर किया गया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने प्रतिभाग किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं ब्लॉक सभागार में ऑफलाइन बैठक खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।
Advertisement
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, तकनीकी सहायकों, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों तथा शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। बैठक में स्वजनगणना से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने, विभागीय समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि स्वजनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें सभी संबंधित कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इसलिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर एडीओ आरडी अजय प्रताप सिंह, सेक्रेटरी राजेंद्र भारती, चंद्रबली सिंह, सत्यार्थ सिंह, लक्ष्मण तिवारी, तकनीकी सहायक शिवबालक, शिवधनी गुप्ता, राजेश सिंह, ओमप्रकाश, रोजगार सेवक विनीत श्रीवास्तव, रिंकू यादव, विजय प्रकाश, मुमताज, अरविंद यादव, रामभरोस, देवेंद्र कुमार, रतन कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
