मानस नगर गोलीकांड: अलीनगर पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
बाइक सवार सुनील यादव वहां से गुजर रहा था, जो उन युवकों को जानता था। जब उसने झगड़ा करने से मना किया, तो शराब के नशे में धुत हरिओम वर्मा ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सुनील के कंधे को छूते हुए निकल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर अलीनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
chandauli

5:52 PM, July 28, 2025
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर कॉलोनी में बीते दिनों हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को अलीनगर पुलिस टीम ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में राहुल कुमार सिंह, आनंद सिंह उर्फ गोलू और सौरभ सिंह उर्फ रिशू शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों को रिंग रोड के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब वे एक चारपहिया वाहन (UP67AM9055) से कहीं भागने की कोशिश में थे।
घटना का पूरा विवरण:
जानकारी के अनुसार, 26-27 जुलाई की रात मानस नगर कॉलोनी में कुछ युवक थार गाड़ी खड़ी कर आपस में विवाद कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार सुनील यादव वहां से गुजर रहा था, जो उन युवकों को जानता था। जब उसने झगड़ा करने से मना किया, तो शराब के नशे में धुत हरिओम वर्मा ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सुनील के कंधे को छूते हुए निकल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर अलीनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी:
Advertisement
1. राहुल कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी मुगलचक, थाना अलीनगर, चंदौली
2. आनंद सिंह उर्फ गोलू पुत्र स्व. श्रीकृष्ण सिंह, निवासी मालीपुर छितौना कैम्प, थाना नगरा, बलिया
3. सौरभ सिंह उर्फ रिशू पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी शास्त्री कॉलोनी, थाना मुगलसराय, चंदौली