इंसान अपने कर्तव्यों को भूलता जा रहा है: अनूप जी महाराज
कथा के दौरान उन्होंने कहा कि आज का इंसान अपने कर्तव्यों को भूलता जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति का अपने माता-पिता, बंधु-बांधव, पत्नी-पुत्र, मित्रों, समाज, प्रकृति और सभी जीवों के प्रति कर्तव्य होता है, लेकिन वर्तमान समय में लोग अपने कर्तव्यों का पालन करने के बजाय केवल सुख और स्वर्ग की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग बबूल का पेड़ बोते हैं और आम खाने की आशा करते हैं, जो संभव नहीं है।
धानापुर, चंदौली

5:27 PM, Mar 14, 2026
सिद्धपीठ महोत्सव
धानापुर। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान में आयोजित सिद्धपीठ महोत्सव के अंतर्गत 14 से 16 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथा वक्ता श्री अनूप जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया।
महाराज श्री ने पूर्व में कही गई कथा को आगे बढ़ाते हुए अरण्य कांड से श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब प्रभु श्रीराम माता सीता का श्रृंगार कर रहे थे, तब उस प्रसंग के माध्यम से जीवन में कर्तव्य के महत्व को समझाया गया।
Advertisement
कथा के दौरान उन्होंने कहा कि आज का इंसान अपने कर्तव्यों को भूलता जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति का अपने माता-पिता, बंधु-बांधव, पत्नी-पुत्र, मित्रों, समाज, प्रकृति और सभी जीवों के प्रति कर्तव्य होता है, लेकिन वर्तमान समय में लोग अपने कर्तव्यों का पालन करने के बजाय केवल सुख और स्वर्ग की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग बबूल का पेड़ बोते हैं और आम खाने की आशा करते हैं, जो संभव नहीं है।
कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जीयनपुर निवासी बाबू राम यादव, आवाजापुर निवासी प्रेमशंकर सिंह, परमात्मा सिंह, मनोज सिंह, जयभान पांडेय, पटवारी बिंद, भानू मौर्य, राजेश पासवान, शिवकुमार सेठ, मुन्ना राम मिस्त्री, मनोरमा देवी, मीरा देवी, उर्मिला सिंह, आभा सिंह, मालती सिंह, सुप्रिया, गुड़िया सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित
