ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
अलीनगर। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के समीप रेलवे यार्ड में विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अलीनगर थाने की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
चंदौली

मृतक की फाइल फोटो
3:53 PM, Mar 27, 2026
अलीनगर। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के समीप रेलवे यार्ड में विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अलीनगर थाने की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई में जुटी रही। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी दीपक गुप्ता (24) बृहस्पतिवार की शाम कहीं जाने के लिए डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर आई विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गया। ट्रेन के यार्ड में पहुंचते के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
Advertisement
इससे उसका पैर जांघ के पास से कट गया।ट्रेन के गुजरने के दौरान गार्ड की निगाह घायल युवक पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। घटना की जानकारी के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची। लोगो के अनुसार घटना के 20 से 25 मिनट तक युवक जिंदा था। जानकारी होते ही काली महाल वार्ड सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता मृतक के परिवार और मोहल्ले वालों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में अलीनगर पुलिस शव को साथ ले गई औरआवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
