आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: निजी बस खाई में गिरी, 9 की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब चित्तूर जिले से लौट रही एक निजी बस चित्तूर–मारेदुमिल्ली घाट रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे।

8:53 AM, Dec 12, 2025

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी
सूत्रों के मुताबिक बस में कुल 37 यात्री सवार थे, जिनमें दो ड्राइवर भी शामिल थे। यह सभी लोग भद्राचलम के एक मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नावरम की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तुलसिपाका के पास नौवें मील के पत्थर पर बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सुरक्षा दीवार से टकराते हुए खाई में गिर गई।
घटना पहाड़ी इलाके में हुई, जहाँ मोबाइल नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण पुलिस और प्रशासन को सूचना देर से मिल पाई।
राहत और बचाव अभियान जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँचे और राहत कार्य शुरू किया। अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं। कई घायलों को चिंतूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Advertisement
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
दुःखद हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा केंद्रीय नेताओं ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने व्यक्त किया दुःख
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया: