समाधान दिवस में लापरवाही पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दरोगा समेत दो निलंबित
घोरावल। थाना स्तर पर आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे डीएम चन्द्र मोहन गर्ग और एसपी अभिषेक बर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तिलोली खुर्द निवासी गुरुप्रसाद ने बताया कि उनके घर में 22 अगस्त को चोरी हुई थी। मामले में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई
घोरावल

3:52 PM, Sep 12, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सघोरावल। थाना स्तर पर आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे डीएम चन्द्र मोहन गर्ग और एसपी अभिषेक बर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तिलोली खुर्द निवासी गुरुप्रसाद ने बताया कि उनके घर में 22 अगस्त को चोरी हुई थी। मामले में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले में उपनिरीक्षक से जवाब तलब किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम और उपनिरीक्षक जयशंकर यादव को निलंबित कर दिया गया। साथ ही क्षेत्राधिकारी घोरावल को पूरे मामले में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, गुरुप्रसाद ने चोरी की घटना के संबंध में आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने और असत्य एवं भ्रामक आख्या प्रेषित किए जाने की बात सामने आई। प्रकरण में थाना पुलिस की कार्यप्रणाली में शिथिलता और लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई की।
एसपी की इस कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, समाधान दिवस में मौजूद फरियादियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक की सराहना की।
