अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में महादेव पीजी कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें योग टीम प्रतियोगिता के साथ इंडिविजुअल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। शानदार प्रदर्शन के दम पर महादेव पी
धानापुर, चंदौली

4:40 PM, Oct 14, 2026
धानापुर के शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित हुई पुरुष एवं महिला योग प्रतियोगिता,
विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित
धानापुर। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें योग टीम प्रतियोगिता के साथ इंडिविजुअल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। शानदार प्रदर्शन के दम पर महादेव पीजी कॉलेज, बरियासनपुर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, धीरेंद्र महिला कॉलेज, वाराणसी, श्री अग्रसेन पीजी कॉलेज, वाराणसी, महादेव पीजी कॉलेज, बरियासनपुर और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, वाराणसी की टीमों ने हिस्सा लिया।
Advertisement
महिला वर्ग की टीम प्रतियोगिता में महादेव पीजी कॉलेज, बरियासनपुर ने प्रथम, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने द्वितीय तथा मेजबान शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज, धानापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में भी महादेव पीजी कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को दूसरा और शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज, धानापुर को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ध्रुव भूषण सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सकलडीहा पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्यामलाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से नामित पर्यवेक्षक प्रोफेसर संजय सिंह, चयनकर्ता डॉ. चंद्रमणि एवं विकास पटेल तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अमरेंद्र कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय निर्णायकों ने भी निर्णायक की भूमिका निभाई।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बलदेव पीजी कॉलेज, बड़ागांव, वाराणसी के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रणधीर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. नौशाद अहमद ने किया, जबकि अनामिका सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
