रॉन्ग साइड से आई मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के समीप चकिया-मुगलसराय मार्ग पर शनिवार देर शाम रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने मोटरसाइकिल सवार हलवाई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नियामताबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मुगलसराय स्थित पीपी सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
चंदौली

10:13 AM, Sep 13, 2026

मृतक की पहचान राकेश यादव (34) पुत्र बांगे यादव, निवासी नक्की घाट, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई। बताया गया कि राकेश हलवाई का काम करता था। वह बाबरी क्षेत्र में काम खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिरसी गांव के पास रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
Advertisement
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।