LTP Calculator ने वाराणसी में आयोजित किया निवेशक सम्मान एवं डिनर कार्यक्रम
वाराणसी,। LTP Calculator Financial Technology Private Limited की ओर से बुधवार को वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल प्रिस्टीन में म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए विशेष निवेशक जागरूकता एवं डिनर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निप्पॉन म्यूचुअल फंड का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान रिटायरमेंट प्लानिंग, दीर्घकालीन निवेश और आने वाली पीढ़ियों के लिए आर्थिक विरासत तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
वाराणसी

9:57 AM, Oct 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सरिटायरमेंट प्लानिंग और दीर्घकालीन निवेश पर हुई चर्चा, उत्कृष्ट Wealth Associates हुए सम्मानित
वाराणसी,। LTP Calculator Financial Technology Private Limited की ओर से बुधवार को वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल प्रिस्टीन में म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए विशेष निवेशक जागरूकता एवं डिनर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निप्पॉन म्यूचुअल फंड का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान रिटायरमेंट प्लानिंग, दीर्घकालीन निवेश और आने वाली पीढ़ियों के लिए आर्थिक विरासत तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में NJ Wealth से आए भोलानाथ जी ने निवेशकों को रिटायरमेंट प्लानिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी सरल भाषा में दी। उन्होंने योजनाबद्ध निवेश के माध्यम से सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक आत्मनिर्भरता बनाए रखने पर जोर दिया।
Advertisement
LTP Calculator के संस्थापक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का महत्व समझाते हुए गेंदे के फूल और सागौन के पेड़ का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गेंदे का फूल कम समय में खिलता है और जल्दी मुरझा जाता है, जबकि सागौन के पेड़ को तैयार होने में वर्षों लगते हैं, लेकिन उसकी लकड़ी कई पीढ़ियों तक उपयोगी रहती है। उन्होंने कहा कि निवेश में भी धैर्य, समय और अनुशासन के साथ लंबी अवधि की सोच महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले Wealth Associates को Rewards & Recognition समारोह में सम्मानित किया गया। Highest SIP Count Award पीयूष पांडेय, Highest AUM Transfer Award पल्लवी पांडेय, Highest SIP Value Award खुशी, Highest Lumpsum Investment Award रिद्धिमा, Performer of the Month Award तनु तथा Highest New Investor Onboarding Award श्रुति को प्रदान किया गया।
समापन निवेशकों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच संवाद तथा रात्रिभोज के साथ हुआ। डॉ. तिवारी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों में बेहतर वित्तीय समझ विकसित करना है, ताकि वे अपने और परिवार के भविष्य के लिए बेहतर आर्थिक निर्णय ले सकें।