तोरवा फीडर का लोड विभाजन कार्य, 17 से 19 फरवरी तक बिजली आपूर्ति बाधित
धानापुर। तोरवा फीडर का लोड विभाजित (लोड सेपरेशन) करने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 17 फरवरी से 19 फरवरी तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
धानापुर, चंदौली

3:53 PM, Feb 16, 2026
धानापुर। तोरवा फीडर का लोड विभाजित (लोड सेपरेशन) करने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 17 फरवरी से 19 फरवरी तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जानकारी के अनुसार, इन तिथियों में प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक तोरवां फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद ने बताया कि यह कार्य भविष्य में बेहतर विद्युत आपूर्ति, ओवरलोड की समस्या से निजात और निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
Advertisement
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें।