आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब,1.68 करोड़ की अवैध शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
अलीनगर (चन्दौली)। होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने NH-19 स्थित सिंहिताली पुल के पास एक ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 9199.8 लीटर) बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये बताई गई है।
चंदौली

2:03 PM, Mar 3, 2026
होली से पहले बड़ी कार्रवाई: चन्दौली में 1.68 करोड़ की अवैध शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
<br>
अलीनगर (चन्दौली)। होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने NH-19 स्थित सिंहिताली पुल के पास एक ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 9199.8 लीटर) बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये बताई गई है।
आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब
पुलिस के अनुसार 02 मार्च 2026 को गौधना चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में पंजाब से अवैध शराब लादकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने NH-19 सिंहिताली पुल पर घेराबंदी की।
चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या RJ14GL7458 को रोका गया। चालक ने पुलिस को देखकर ट्रक तेज गति से बढ़ाते हुए पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने कुछ ही दूरी पर वाहन को घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर ट्रक में 30 बोरी आलू व 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे 1028 पेटी अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी, जिस पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था।
बरामद शराब का विवरण
IMPERIAL BLUE (375 ML) – 31 पेटी (279 लीटर)