भगवान का बनकर रहने पर जीवन सार्थक- कथावाचक संत दास जी महाराज
श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री राम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को चौथे दिन जारी रहा।कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक श्री संत दास जी महाराज ने प्रभु श्री कृष्ण के जन्म व उनके रहस्य के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।कथा सुनकर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कमालपुर, चंदौली

7:06 PM, Sep 4, 2026
नीरज अग्रहरि
जनपद न्यूज़ टाइम्स
कमालपुर।
Advertisement
श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री राम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को चौथे दिन जारी रहा।कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक श्री संत दास जी महाराज ने प्रभु श्री कृष्ण के जन्म व उनके रहस्य के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।कथा सुनकर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
उन्होंने कहा कि प्रभु के शरण में रहने पर ही यह मानव जीवन धन्य है।इस मानव शरीर को एक दिन छोड़ना है।मन में नारायण को बसाने पर हम सभी कल्याण है।बिना विश्वास के भक्ति बेकार है।प्रभु पर विश्वास करके ही जीवन का उदय होना तय है।भगवान शंकर ने विष पीकर सबका कल्याण करने का काम किया।इसके उपरांत उनको नीलकंठ महादेव के नाम से जानते है।आप यदि कथा का रसपान करने के लिए अपना व्यापार या समय खराब कर रहे है।तो आने वाले समय में प्रभु आपकी भक्ति के रूप में दुगना चार गुना आपके व्यापार में प्रगति करने का काम करेंगे।भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा के जेल में होते ही सारे फाटक के ताले टूटने के साथ पहरेदार सो जाते है।यह प्रभु की महिमा है।उन्होंने अपने जीवन काल में समाज को संदेश देने का काम किया है।इस मौके पर कामता जायसवाल, हरिवंश उपाध्याय अमरनाथ जायसवाल, त्रिलोकीनाथ जायसवाल, सुनील उपाध्याय, संजय रस्तोगी, बाल गोविंद रस्तोगी,अनिल जायसवाल ओंकार रस्तोगी, जयप्रकाश उपाध्याय,संतोष कुमार, अवधेश रस्तोगी, भोलेनाथ जायसवाल, मुन्नी लाल जायसवाल,रमेश रस्तोगी, सीताराम वर्मा, राजकुमार यादव, कल्लू उपाध्याय, शिवजी वर्मा, अनिल गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, अखंडानंद तिवारी, गोपी नाथ जायसवाल आदि रहे।
