लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
चकिया। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को चकिया तहसील पहुंचे जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग की। लेखपालों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।
चकिया, चंदौली

7:22 PM, Sep 19, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया। तहसील दिवस के अवसर पर शनिवार को चकिया तहसील पहुंचे जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग की। लेखपालों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।
ज्ञापन में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण किए जाने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने तथा चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम एवं प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग शामिल रही। इसके अलावा लेखपालों के भत्तों में वृद्धि की घोषणा करने, भूलेख एवं अन्य पटलों पर कार्यरत लेखपालों को पटल से मुक्त किए जाने की मांग की गई।
लेखपाल संघ ने प्रारंभिक वेतनमान 2800 किए जाने तथा वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी उठाई। साथ ही लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित किए जाने तथा ग्राम सचिवालयों में बिना आधारभूत सुविधाओं के रोस्टर लगाए जाने की व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।
Advertisement
लेखपालों ने कहा कि राजस्व विभाग के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। जिलाधिकारी ने लेखपाल संघ के प्रतिनिधियों से उनकी मांगों की जानकारी ली।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष ऋषि सिंह, धनंजय जायसवाल, प्रीति सिंह, करनैल सिंह जाटव, अनिल कुमार सोनकर, रामइकबाल रंजन, मनीष गुप्ता सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
