मासूम से दुष्कर्म मामले में तहसीलदार व सीओ को सौंपा पत्रक, कठोर कार्रवाई की मांग
चकिया, चंदौली। नगर में डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप के मामले में रविवार को स्थानीय नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान को पत्रक सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
चकिया, चंदौली

4:23 PM, Aug 23, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया, चंदौली। नगर में डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप के मामले में रविवार को स्थानीय नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान को पत्रक सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मामले की विवेचना निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से करते हुए शीघ्र चार्जशीट दाखिल की जाए और दोष सिद्ध होने पर आरोपी को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन की नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।
Advertisement
नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना बेहद पीड़ादायक और गंभीर है। ऐसे मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले, यही नगरवासियों की मांग है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, सपा नेता दशरथ सोनकर, वैश्य समाज जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल,ईशान साहू, राजन साहू, दीपक चौहान, राजू वर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता,सोनू गुप्ता, पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सभासद रवि गुप्ता, रोहित साहू, अजय गुप्ता, गोलू गुप्ता एवं लकी जायसवाल मौजूद रहे।
