करनौल गांव में स्व. रामनरेश सिंह और स्व. रामसुधार सिंह की प्रतिमाओं का विधायक कैलाश आचार्य ने किया अनावरण
शहाबगंज।क्षेत्र के करनौल गांव में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने गांव के प्रतिष्ठित सगे भाइयों स्वर्गीय रामनरेश सिंह और स्वर्गीय रामसुधार सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों दिवंगत विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।गांव में प्रतिमाएं स्थापित होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
शहबगंज चंदौली

4:58 PM, Oct 22, 2026
Vinod kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सप्रतिमाएं स्थापित होने से ग्रामीणों में हर्ष,क्षेत्र में दोनों विभूतियों के योगदान को किया गया याद
शहाबगंज।क्षेत्र के करनौल गांव में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने गांव के प्रतिष्ठित सगे भाइयों स्वर्गीय रामनरेश सिंह और स्वर्गीय रामसुधार सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों दिवंगत विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।गांव में प्रतिमाएं स्थापित होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
Advertisement
स्वर्गीय रामनरेश सिंह के दो पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह कोलकाता में प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। दूसरे पुत्र कमलेश सिंह उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड में रीजनल मैनेजर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।वहीं,स्वर्गीय रामसुधार सिंह के इकलौते पुत्र मंगला सिंह दैनिक जागरण समाचार पत्र में कार्यरत हैं।प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि समाज में अपने कर्मों,विचारों और व्यवहार से पहचान बनाने वाले लोगों को हमेशा याद किया जाता है। ऐसी महान विभूतियों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन,आदर्शों और योगदान से परिचित कराने का माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों और समाज के लिए योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।इस अवसर पर ग्रामीणों ने दोनों दिवंगत विभूतियों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। लोगों का कहना था कि गांव में उनकी प्रतिमाएं स्थापित होने से उनकी स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी और नई पीढ़ी को भी उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से राघवेंद्र सिंह,डॉ गायत्री सिंह राजन सिंह,त्रिभुवन नारायण सिंह,रामप्रताप सिंह,विजय बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।
