राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान को दी गई अंतिम विदाई, सैकड़ों लोग रहे मौजूद
फरीदाबाद में तैनात डेढ़वलियां गांव निवासी महिला जवान अम्बुज उपाध्याय का निधन हो गया था। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई और बलुआ गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया
चंदौली

बलुआ गंगा घाट पर श्रद्धांजलि देते प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह
8:52 PM, July 2, 2025

धानापुर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) फरीदाबाद में तैनात डेढ़वलियां गांव निवासी महिला जवान अम्बुज उपाध्याय का निधन हो गया था। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई और बलुआ गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि महिला जवान के पति चंदन पांडेय ने दी। अंतिम संस्कार में भरी भीड़ ने श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि अंबुज उपाध्याय 32 वर्ष की थी जो एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। जिनका इलाज के दौरान सोमवार को रात निधन हो गया।अम्बुज का पार्थिव शरीर सेना की निगरानी में उनके ससुराल डेढ़वलियां गांव लाया गया है। बताया जा रहा है बुधवार को बलुआ घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव गांव में पहुंचते ही भारी संख्या में ग्रामीणों ने जयकारा लगाते हुए देश भक्ति नारे लगा रहे थे। अंबुज का मायका पुराने कमालपुर में है जहां से लगभग दस वर्ष पूर्व आईटीबीपी में भर्ती हुई थी। महिला जवान की एक पुत्री अंशिका 6 वर्ष है जिसका रो रो कर बुरा हाल है। इनका विवाह डेढ़वलियां निवासी चंदन पांडेय से हुआ था। अंतिम संस्कार के दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, विमल सिंह दादा, रमेश यादव बबलू, अन्नू सिंह, गोपाल पांडेय, संजय पांडेय, रविकांत यादव, शिव शरण पटेल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Advertisement
