गौ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: सकलडीहा पुलिस ने पकड़ा एक तस्कर, चार गोवंश के साथ वाहन बरामद
पूछताछ में अभियुक्त ने कबूला कि वह लंबे समय से एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए गो-तस्करी में संलिप्त है।
सकलडीहा

7:16 PM, July 31, 2025
चंदौली,। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सकलडीहा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नफर पशु तस्कर को गिरफ्तार करते हुए चार जीवित गोवंशों से लदा एक पिकअप वाहन बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गौ-तस्कर भोजापुर के रास्ते तुलसी आश्रम होते हुए गोवंशों को वध हेतु बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के पांडुआ ले जा रहे हैं। इस सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने पीथापुर नहर पुलिया पर घेराबंदी कर दोपहर करीब 12:45 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
नाम: आकाश कुमार
पिता का नाम: सुरेश राम
निवासी: ग्राम पलिया चकई, थाना बलुआ, जनपद चंदौली
उम्र: 29 वर्ष
Advertisement
पूछताछ में अभियुक्त ने कबूला कि वह लंबे समय से एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए गो-तस्करी में संलिप्त है।
बरामद सामग्री
1. चार जीवित गोवंश
2. एक पिकअप मैजिक माल वाहन (नं. UP67AT9879)
पंजीकृत मुकदमा विवरण
थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0-137/2025
धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।