गंदे पानी और कचरे से पटी लालपुर की गली,बच्चों का गुजरना हुआ मुश्किल*
शहाबगंज।स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।गांव की गली में लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के साथ ही जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है।
shahabganj, chandauli

4:43 PM, Sep 27, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्स*ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान,जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी*
शहाबगंज।स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।गांव की गली में लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के साथ ही जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है।स्थिति यह है कि गली से होकर पैदल गुजरना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया है।ग्रामीणों के अनुसार,बड़े लोग तो किसी तरह संभलकर गली से निकल जाते हैं,लेकिन छोटे बच्चों का यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों के फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है।वहीं गली में जमा गंदे पानी और कचरे से दुर्गंध भी फैल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है,लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है।गली में जगह-जगह पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित है।
Advertisement
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने,गली की साफ-सफाई कराने तथा जमा गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ेगी।
