कोतवाली चन्दौली पुलिस व एसटीएफ वाराणसी ने 50 हजार के इनामिया अभियुक्त को दबोचा
चन्दौली। कोतवाली चन्दौली पुलिस व एस.टी.एफ. फील्ड यूनिट वाराणसी की संयुक्त टीम ने 50,000 रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
चंदौली

12:51 PM, Feb 26, 2026
चन्दौली। कोतवाली चन्दौली पुलिस व एस.टी.एफ. फील्ड यूनिट वाराणसी की संयुक्त टीम ने 50,000 रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
Advertisement
संयुक्त टीम ने मो. अरशद पुत्र गुलाम नवी निवासी लहंगपुरा, औरंगाबाद, थाना सिगरा, जिला वाराणसी (उम्र लगभग 26 वर्ष) को धमरिया मैदान, थाना लोहता क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व भादवि की धाराओं में थाना चन्दौली में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।