राइट कर्मनाशा नहर बंद करने की किसान विकास मंच ने की मांग
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच किसान विकास मंच ने राइट कर्मनाशा नहर को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है। मंच का कहना है कि सूखे की मार झेल चुके किसान अब बाढ़ और जलभराव की समस्या से परेशान हो गए हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह करीब डेढ़ से दो घंटे तक हुई मूसलाधार वर्षा से बेन रजवाहा और लेहरा शाख के कमांड क्षेत्र में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई।
शहाबगंज, चंदौली

6:25 PM, Aug 6, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच किसान विकास मंच ने राइट कर्मनाशा नहर को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है। मंच का कहना है कि सूखे की मार झेल चुके किसान अब बाढ़ और जलभराव की समस्या से परेशान हो गए हैं। बुधवार रात हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह करीब डेढ़ से दो घंटे तक हुई मूसलाधार वर्षा से बेन रजवाहा और लेहरा शाख के कमांड क्षेत्र में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई।
किसान विकास मंच के अनुसार खिलची, कवलपुरवा, जिगना, पस्थुआं, घोड़सारी, बरियारपुर, रोहाखी, खखड़ा, खेतयीपुर, बटौवा, मझूईं, इमिलिया, परमंदापुर, हड़ौरा, पहाड़पुर मसोईं सहित बेन रजवाहा और लेहरा शाख के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष आई बाढ़ से इन गांवों में धान की पैदावार लगभग आधी रह गई थी, जिससे इस बार भी फसल बर्बाद होने की आशंका बनी हुई है।
किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को अवगत कराते हुए बेन रजवाहा को तत्काल बंद कराने की मांग की। वहीं मंच के प्रवक्ता जय नाथ सिंह ने लेहरा शाख को भी तुरंत बंद करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर दर्जनों गांवों की धान की फसल जलभराव की चपेट में आ सकती है।
Advertisement
संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता बृजेश तिवारी तथा अवर अभियंता दीपक मिश्रा को लिखित आवेदन देकर केरायगांव, खिलची और खखड़ा ड्रेन के ओवरफ्लो की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बाढ़ और जलभराव के फोटो एवं वीडियो भी भेजते हुए मुख्य राइट कैनाल को कुछ दिनों के लिए बंद करने की मांग की, ताकि खेतों में जलभराव रोका जा सके और बांध में पानी का संरक्षण भी हो सके।
राइट कर्मनाशा नहर बंद करने की मांग करने वालों में अनिल कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह, चंदन पांडेय, लक्ष्मी मौर्य, जय नाथ सिंह, श्याम लाल मौर्य, विनोद मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, अशोक कुमार द्विवेदी, प्रेम गिरी, राम अवध सिंह सहित किसान विकास मंच के अनेक पदाधिकारी एवं किसान शामिल रहे।
