छठ पर्व का दूसरा दिन खरना कल
चंदौली। सूर्योपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व का कल दूसरा दिन है।शुक्रवार को नहाय खाय के साथ पर्व का आगाज हुआ।चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के इस पर्व में दूसरे दिन खरना मनाया जाता है।इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।जो उगते सूर्य को

9:56 PM, Nov 13, 2026
चंदौली। सूर्योपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व का कल दूसरा दिन है।शुक्रवार को नहाय खाय के साथ पर्व का आगाज हुआ।चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के इस पर्व में दूसरे दिन खरना मनाया जाता है।इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।जो उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही समाप्त होता है। खरना का मतलब शुद्धिकरण से जुड़ा है। इस दिन घर की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद बनाने और पूजा करने तक हर काम में विशेष शुद्धता और पवित्रता का ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने से व्रती को छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
छठ पर्व में खरना कल, गुड़ की खीर खाने के बाद व्रती शुरू करेंगे 36 घंटे का निर्जला व्रत
Advertisement
खरना का मतलब शुद्धिकरण से जुड़ा है. इस दिन घर की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद बनाने और पूजा करने तक हर काम में विशेष शुद्धता और पवित्रता का ध्यान रखा जाता है। इस दिन लोग शाम के समय गुड़ की खीर खाते हैं और फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।
