दिव्यांग बच्चों के एक्सपोजर विजिट को केसराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सारनाथ के लिए किया रवाना
दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद मीरजापुर के पांच विकास खंडों के 50 दिव्यांग बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। बच्चों को सारनाथ, वाराणसी के शैक्षिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए जिला समेकित शिक्षा केसराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिर्जापुर

7:23 PM, Aug 31, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
पांच विकास खंडों के 50 दिव्यांग बच्चों ने किया प्रतिभाग, स्पेशल एजुकेटर भी रहे साथ
मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)। दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद मीरजापुर के पांच विकास खंडों के 50 दिव्यांग बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। बच्चों को सारनाथ, वाराणसी के शैक्षिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए जिला समेकित शिक्षा केसराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को कक्षा की शिक्षा के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परिवेश से परिचित कराना तथा उनके आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना है। सारनाथ भ्रमण के दौरान बच्चों को ऐतिहासिक एवं बौद्ध स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में पांच विकास खंडों से चयनित 50 दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों के साथ उनकी सुरक्षा, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग के लिए स्पेशल एजुकेटर भी मौजूद रहे।
Advertisement
इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर आलोक कुमार शुक्ला, मंगला सिंह, सुनीता सिंह, सुनील पाल, असीम द्विवेदी, मुन्नी देवी एवं मिराज खान सहित चुनार के प्रधानाचार्य बंशीधर चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के एक्सपोजर विजिट से दिव्यांग बच्चों में सीखने की रुचि, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और स्वतंत्र रूप से नई चीजों को समझने की क्षमता विकसित होती है। बच्चों ने भी सारनाथ भ्रमण को लेकर काफी उत्साह एवं खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। एक्सपोजर विजिट के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ अनुभवात्मक एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
