कवि सम्मेलन का पोस्टर फाड़ा, ब्लॉक परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल
चकिया, चंदौली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया की ओर से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के प्रचार के लिए ब्लॉक परिसर में लगाया गया पोस्टर फाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रमुख कक्ष की दीवार पर लगे पोस्टर को फाड़े जाने की घटना से आयोजन से जुड़े लोगों में नाराजगी है। वहीं, सार्वजनिक परिसर में हुई इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
चकिया चंदौली

2:00 PM, Oct 28, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सप्रमुख कक्ष की दीवार पर लगा था पोस्टर, आयोजकों में नाराजगी
चकिया, चंदौली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया की ओर से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के प्रचार के लिए ब्लॉक परिसर में लगाया गया पोस्टर फाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रमुख कक्ष की दीवार पर लगे पोस्टर को फाड़े जाने की घटना से आयोजन से जुड़े लोगों में नाराजगी है। वहीं, सार्वजनिक परिसर में हुई इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि आगामी 2 नवंबर को चकिया स्थित उपजिलाधिकारी आवास परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया की ओर से अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
Advertisement
इसी क्रम में ब्लॉक परिसर स्थित प्रमुख कक्ष की दीवार पर भी कवि सम्मेलन का पोस्टर लगाया गया था। आरोप है कि किसी ने पोस्टर फाड़ दिया। सरकारी परिसर में इस तरह की घटना सामने आने के बाद निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है।
