₹25 हजार का इनामी वांछित आरोपी कंदवा पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार
कंदवा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को बिहार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कंदवा, चंदौली

4:30 PM, Aug 19, 2026
कंदवा। कंदवा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को बिहार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महाबीर कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी हसनचक रहिमनपुर, थाना अथमलगोला, पटना (बिहार), उम्र करीब 28 वर्ष है। वह थाना कंदवा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 25/2026 में वांछित था।
बताया गया कि 12 अप्रैल 2026 को कंदवा पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 12 गोवंश जीवित बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामद पिकअप वाहन का स्वामी महाबीर कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक चंदौली ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था।
Advertisement
पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कंदवा विनोद कुमार अंचल, उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल भरत सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार और सर्विलांस सेल के कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।
