113वें वर्ष में भी गूंजा कजरी का रंग, विराट कजरी महोत्सव में झूमे श्रोता
चकिया (चंदौली)। आदर्श नगर पंचायत चकिया की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की बरही तथा बाबा बनवारी दास और बाबा लतीफ शाह की स्मृति में आयोजित होने वाला पारंपरिक विराट कजरी महोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम आवास परिसर में आयोजित महोत्सव के 113वें वर्ष में दूर-दराज से आए गायक-गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा।

5:40 PM, Sep 17, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया (चंदौली)। आदर्श नगर पंचायत चकिया की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की बरही तथा बाबा बनवारी दास और बाबा लतीफ शाह की स्मृति में आयोजित होने वाला पारंपरिक विराट कजरी महोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम आवास परिसर में आयोजित महोत्सव के 113वें वर्ष में दूर-दराज से आए गायक-गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य सहित अतिथियों ने किया। इसके बाद कलाकारों ने कजरी, गीत और गजल की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर मौजूद श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया। लोकगीतों की मधुर धुनों और कजरी की पारंपरिक शैली ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि कजरी महोत्सव हमारी लोक संस्कृति और परंपरा की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। चकिया में 113 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है।
Advertisement
कार्यक्रम आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि विराट कजरी महोत्सव चकिया की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा है। इसे निरंतर आगे बढ़ाने और लोक कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान,सभासद बादल सोनकर, डॉ. रवि गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता,सुरेश सोनकर, कमलेश यादव, अमरदीप, बालाजी,उमेश चौहान,तहसीन खान,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया।
